Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा दर्शन करने के लिए गए परिवार के पीछे से सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सतीमाता मंदिर के पीछे रहने वाले राजकुमार सोनी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बद्री भैरू मंदिर के पास चोपड़ा बाड़ी में 9 नवंबर से 10 नंबर की सुबह के बीच की हे। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए गया हुआ था।

 

रात को वहीं रूक गया तो सुबह पडोसियों का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए है। परिवादी ने जब कैमरे चैक किए तो तीन लोग ताले तोड़ते हुए दिखाई दिए। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर की अलमारी के ताले तोड़े और कीमती आभूषण ले गए। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से जडाउ सेट काना,टीका सहित 46 ग्राम,मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम का,35 ग्राम का फैंसी सेट,शुद्ध प्योर सोना 14 ग्राम का टुकड़ा,बाली,नोजबीन करीब ढ़ाई ग्राम,20 सिक्के,चांदी पायल पांच जोड़ी,दो रखड़ी,करीब 50-55 हजार रूपए गायब मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई बीरबलराम को दी हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!