खेजड़ी कटाई रोकने को लेकर महापड़ाव: पर्यावरण प्रेमी हुए विश्नोई धर्मशाला की और रवाना, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। पर्यावरण प्रेमियों ने आज खेजड़ी कटाई को रोकने की मांग को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपने आंदोलन का आगाज कर दिया। बड़ी संख्या में राजस्थान सहित कई प्रदेशों से पर्यावरण प्रेमी बीकानेर पहुंचे। जहां पर लगातार वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को घेरा और खेजड़ी के लिए कठोर कानून की मांग की। शिव के विधायक रविन्द्र भाटी ने भरे मंच से एलान किया कि अगर विधानसभा का घेराव करना हो तो हम तैयार है। संत महात्मा समय और तारीख तय करें।

 

खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखा। महापड़ाव में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- मैंने विधानसभा में मुद्दा उठाया था, लेकिन विधानसभा का घेराव करना होगा। वे बोले- भगत सिंह ने कहा था कि आवाज सुनाने के लिए धमाका करना पड़ता है। भाटी बोले- युवाओं को आगे आकर एकजुट होना पड़ेगा। सरकार को झुकाने के लिए बड़े आंदोलन करने की जरूरत है। यदि बीकानेर से विधानसभा घेराव करना है तो मैं सबसे आगे रहूंगा।
जिसके बाद देर शाम को जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और संत महात्माओं से वार्ता की। इसके बाद पर्यावरण प्रेमी मैदान से पॉलिटेक्निक कॉलेज की और रवाना हो गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!