Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेल में बंद दंडित बंदी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में हाल उप कारापाल केन्द्रीय कारागृह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 25 दिसंबर को केन्द्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में दंडि़त बंदी गुरमुख ङ्क्षसह को इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान 5 जनवरी की शाम को 4 बजे के आसपास इलाज के दौरान दंडि़त बंदी गुरमुख सिंह की मौत हो गयीप। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





