Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रजवाड़ा होटल के पास 20 अक्टूबर की रात की है। इस सम्बंध में नोखा निवासी पूर्णङ्क्षसह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि उसके जीजाजी तख्तसिंह होटल के पास से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसके जीजाजी की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसके जीजाजी गिर गए और गंभीर हालात में भर्ती करवाया गया। जहां पर ऑपरेशन के बाद उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






