Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News 
80 दिनों में ह्दय विदारक हादसों में 79 मौतें
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में बीते 80 दिनों में छह ऐसे हादसे हुए है। जिनकी सूचना और दृ़श्य से हर किसी की रूह कांप गई और मुंह से बोलते तक नहीं बन पाया। बीते 80 दिनों में हुए ये 6 हादसे राजस्थान को झकझोर देने वाले हादसे थे। जिनमें दो हादसे तो लगातार दो दिनों में हुए है। जिसके बाद आमजन भय में है कि आखिर किसकी नजर लग गयी है जो ऐसे हादसे लगातार हो रहे है।

80 दिनों में हुए 6 हादसे
13 अगस्त को दौसा जिले के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के खड़े कंटेनर से टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। यूपी के एटा जिले से सभी लोग खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी।
14 सितंबर को जयपुर में शिवदासपुरा रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 16 फुट नीचे अंडरपास में गिर गई थी। हादसे में दो परिवार के 7 लोग की मौत हुई थी। हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद वापस लौट रहे थे।

14 अक्टूबर को जैसलमेर में जोधपुर रोड स्थित मार्ग पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस में आग लग गई थी, जिसमें 28 यात्रियों की मौत हो गई थी। बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया था। हादसे के दृश्य बेहद डरावने थे।
31 अक्टूबर को फलोदी जिले में बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े 16 लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।

2 नवंबर को फलौदी के मतौड़ा क्षेत्र में कोलायत से दर्शन कर लौट रही बस टे्रलर से भिड़ गयी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के दृश्य गमगीन करने वाले थे।
2 नवंबर को हुए हादसे की याद लोग भुले भी नहीं थे कि 3 नवंबर यानि आज जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में बेकाबू डंपर ने कई गाडिय़ों को कुचल दिया। जिससे पूरी सड़क पर केवल शव ओर चीख पुकार ही दिखी। इस हादसे में अब तक जानकारी के अनुसार 14 लोगों की मौत हो गयी है।
इन हादसों के बााद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए है। जिनमें प्रमुखता से एक्सप्रेस वे पर बिना पार्किंग के खड़े होने वाले ट्रक,टेलर शामिल है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!