Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निरंतर अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं अभी लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण करवाया जाए ताकि जनता को जनहित की सुविधाएं त्वरित गति से मिल सकें।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक सारस्वत को आश्वासन दिया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। विधायक सारस्वत ने इस दौरान 650 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन आधारित पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करवाने तथा उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह किया।

शिक्षा,चिकित्सा और प्रशासन से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रदेश में होने वाली अनेक दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए रतनगढ़ से बीकानेर नेशनल हाईवे पर राजमार्ग को फोरलेन मार्ग बनाने की मांग राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को करने के लिए कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में फैले भ्रष्टाचार के मामलों से भी अवगत करवाया और कहा कि जिन किसानों को अभी तक टोकन नहीं मिले हैं, उनकी मूंगफली तुलाई सुनिश्चित की जाए। भ्रष्ट अधिकारियों पर करवाई करने के लिए भी मुख्यमंत्री से किया निवेदन।

समर्थन मूल्य पर मुंफली तुलाई में बिजली बिल को किया जावे अनिवार्य
साथ ही विधायक ने सुझाव दिया कि मूंगफली तुलाई के लिए बिजली बिल को अनिवार्य किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। उन्होंने प्रति किसान 40 क्विंटल की सीमा बढ़ाने तथा टोकन से वंचित किसानों को प्राथमिकता से टोकन जारी करवाने का भी निवेदन किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!