Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्राइवर की लापरवाही से स्कार्पियों के पलट जाने और महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में 2 नवंबर को बीकाणा रिसोर्ट के पास बीछवाल बाईपास की है। इस सम्बंध में लाखुसर के रहने वाले राजुराम ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 2 नवंबर की शाम को वह उसके परिवार के लोग लाखुसर जा रहे थे।

 

जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास पर रिसोर्ट के पास चालक की लापरवाही से स्कार्पियों पलट गयी। जिससे गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए है। वहीं उसकी माँ शारदा को गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!