Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में खेल कोटा भर्ती नियमों में किए गए संशोधन के चलते कई खिलाडिय़ों के रोजगार के अवसरों पर ताला लग गया है। ऐसे में उनके भविष्य पर भी संकट के बादल छा गए है। इसी को लेकर राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दानवीर ङ्क्षसह भाटी ने आवाज उठाई और नियमों मेंं संशोधन को गलत बताते हुए दुरूस्त करने की मांग की।

जिसके बाद अब उनके प्रयास सार्थक होते भी दिख रहे हैं। दानवीर सिंह भाटी की पहल पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंदकृपलानी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी और पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, मावली (उदयपुर ) विधायक पुष्कर लाल डांगी, कोटा साउथ विधायक संदीप शर्मा, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने और खिलाडिय़ों को न्याय दिलाने की मांग की है।

पूर्व बास्केटबॉल कप्तान दानवीर भाटी ने कहा कि विधायकों ने सीएम भजनलाल को लिखे पत्र में कहा है कि पुलिस भर्ती में खेल कोटा को पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल किया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों को प्राथमिकता दी जाए। 17 व 16 बोनस अंक पूर्व की तरह पुन लागू किए जाएं और सेट परीक्षा की अनिवार्यता को खेल कोटा से हटाया जाए। राज्य सरकार खिलाडिय़ों के सम्मान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय ले।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!