Bikaner News ऐतिहासिक संभावनाओं से ओतप्रोत होगा एक्सपो-राठी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज से बीकानेर में ऐतिहासिक बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सप्रो का शुभारंभ हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया है। बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंवरजी कुलरिया एवं दीपक अग्रवाल (एमडी) बीकाजी गु्रप, जिला कलक्अर नम्रता वृष्णि ने किया।

 

के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जेल सुमन मालीवाल, जयचंद डागा, अशोक गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौर तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

यह एक्सपो बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
बी टू बी के माध्यम से उद्योगपतियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के बीच साझेदारी व निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बी टू सी के तहत आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई तकनीक से सीधे जुडऩे का अवसर प्राप्त होगा।

 

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत शहर के वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन, सुभाष मित्तल, जनक हर्ष, शंकर अग्रवाल, शांति लाल कोचर, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, साजिद सुलेमानी, मेघराज गोदारा, बजरंग सेवग, सत्य नारायण सिंगोदीया, परविंदर सिंह राठौड़, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामदयाल सारण, प्रेम चंद जोशी, इमरान राठौर, हेतराम गोड़, विनोद भोजक,रामरतन धारणीय,सुशील थिरानी, कमल कल्ला एवं रत्तन लाल सोमानी शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं रविंद्र हर्ष द्वारा किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!