कड़कड़ती सर्दी के बीच पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, ये थी वजह, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कड़कड़ाती के बीच अलसुबह युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसके चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। खबर नोखा के मोहनपुरा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर अलसुबह घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति पानी की टँकी पर चढ़ गया। नरेन्द्र नाम का व्यक्ति घरेलू विवाद के चलते परेशान था और आज सुबह टंकी पर चढ़ गया। जिसके चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग टंकी के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया और समझाइश की गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!