Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात कोभ्भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-62 की जहां पर लूणकरणसर क्षेत्र में बिजली बोर्ड के पास स्थित एक होटल के आगे कुछ ट्रेलर खड़ा था। इस दौरान बीकानेर की और से आ रहे एक ट्रेलर ने पीछे से तीनों ट्रकों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हादसे में खलासी राजू राम पुत्र सहीराम नायक निवासी पीपेरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार बीकानेर की और से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलरों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि होटल पर खड़े तीनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के दौरान खलासी केबिन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!