Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को लापरवाही वाहन चालक ने तीन गाय को टक्कर मार दी। जिससे दो गाय की मौत हो गयी। वहीं एक गाय घायल हो गयी। घटना गुसाईंसर बड़ा से लोढेरा जाने वाले रास्ते की हे। जहां पर लापरवाह ट्रक चालक ने सड़क के किनारे पर खड़ी तीन गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल गाय को ग्रामीणों ने तुरंत श्रीकृष्ण गौशाला गुसाईंसर बड़ा के प्रबंधक सत्यनारायण स्वामी, आपणो गांव सेवा समिति के सदस्य मनोज डागा और जयकिशन बाहेती की मदद से पशु एंबुलेंस द्वारा कालू बास स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां डॉ. दीनू खान ने उसका उपचार किया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!