Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के व्यक्ति द्वारा नागौर के एक होटल में सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल की है। जहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, पुराना पावर हाउस के सामने बीकानेर के रहने वाले 45 वर्षीय श्याम सुंदर जीनगर ने होटल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मौके से वीडियोग्राफी करवाई। इसके बाद पुलिस ने शव को जेएलएन की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि जा रहा है कि मृतक लंबे समय से होटल में रूका हुआ था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!