राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिस्टल के साथ एक को गिरफ्तार किया ह।ै यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठोड़, सिओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सविता डाल की टीम ने की है।

 

पुलिस टीम ने 28 अप्रैल की शाम को पुरानी जेल सर्किल के पास दुर्गेश सोनी नाम के युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल मिली है। जिसके बारे में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब और लाइसेंस नहीं मिला। पुंलिस ने अवैध हथियारों के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार युवक के खिलाफ भोपाल मध्यप्रदेश में डरा धमकाकर वसूला का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक लॉरेंस गैंग, हेरी बॉक्सर गैंग का सदस्य रहते हुए कई मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दज्र कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!