हथियारों के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल की टीम ने की है।

 

पुलिस टीम ने लॉरेंस गैंग से जुड़े 20 वर्षीय युवक दुर्गेश सोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल जब्त किया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। एसपी कच्छावा ने बताया कि दुर्गेश सोनी को दो हथियारों के साथ पकड़ा है। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक लॉरेंस और हेरी बॉक्सर से जुड़ा है और मध्यप्रदेश के एक फिरौती के मामले में वांछित था।

 

जिसके चलते उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम फिलहाल आरोपी से पुछताछ में जुटी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जेएनवीसी थाने में एक मुकदमा दर्ज है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल, राकेश मीणा, सुखलाल, हंसराज, मनफूल शामिल रहें। पुरी कार्रवाई में मुख्य भूमिका एएसआई सुखलाल की रही।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!