Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में की है। जहां पर पुलिस टीमों ने महाराष्ट्र के पुणे में एक स्टील कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग और 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े मुख्य शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 3 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार यह घटना 22 जून 2026 को पुणे के फुरसुंगी थाना क्षेत्र में स्थित एच विकास स्टील कंपनी के कार्यालय में हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने देर रात अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना के बाद रंगदारी और जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुणे पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी और खुफिया इनपुट से पता चला कि आरोपी हनुमानगढ़ क्षेत्र में हो सकते हैं। जिसके बाद टीमों ने दबिश देकर तीन को पकड़ा है

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!