Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के बज्जू उपखंड में गुरूवार सुबह विद्युत लाइन सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत के बाद लगातार आक्रोश व्याप्त है । गुरूवार से लोग धरने पर बैठे ओर विभिन्न मांगों को लेकर कई बार वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बन गयी।

 

वहीं आक्रोशित लोगों ने बीती रात को कैंडल मार्च निकाला। जिसके बाद आज बज्जू उपखंड बंद का एलान किया गया हे। व्यापारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया है। इस पूरे मामले में लाइनमैन को निलंबित किया गया है ।

 

बता दे कि उपखंड क्षेत्र के गांव मिढडिय़ा में गुरूवार सुबह राजाराम पुत्र हनुमान राम की 33 केवी विद्युत लाइन के तार सही करते समय करंट लगने से हुई मौत हो गयी थी। मामले में ग्रामीणों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग रखी।

 

मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में मामले को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!