राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर पूर्व मंत्री का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ का निधन हो गया है। रविवार शाम उनके पैतृक गांव पांच एलएनपी में निधन हो गया। बराड़ दो बार संगरिया और एक बार सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अभी उनके पोते गुरवीर सिंह बराड़ सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बराड़ ने गांव पांच एलएनपी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।

बराड़ ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में की। वे कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष और सादुलशहर पंचायत समिति के प्रधान रहे। उन्होंने 1993 में पहली बार चुनाव जीता और निर्दलीय विधायक चुने गए। भाजपा बहुमत से कुछ दूरी पर थी। इस दौरान निर्दलीय विधायकों को महत्व मिला और गुरजंटसिंह बराड़ को मंत्री बनाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!