राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को बीकानेर में फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के केड़ली गांव की है। जहां पर पारिवारिक विवद के चलते फायरिंग हुई हे। जिसमें एक व्यक्ति के गोली लगने की भी सूचना मिली है ।जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते यह फायरिंग हुइ्र है।
जिसमें व्यक्ति के गोली लगी है। युवक के गोली लगने के बाद से उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सीओ जरनैल सिंह, थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज सहित पुलिस टीम मौके पर है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो पक्षों में यह विवाद हुआ और इसमें फायरिंग हुई है ।


