Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। वर्षो बाद दो भाईयों के एक हो जाने की खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ये एक तस्वी नहीं बल्कि एक नए युग की शुरूआत है जो कि सीधे तौर पर बीजेपी और ङ्क्षशदे गुट के लिए चुनौती है। उद्धव और राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लडऩे का ऐलान किया।

 

20 साल बाद दोनों की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है। इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे।

 

महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग होगी। 16 जनवरी को रिजल्ट आएगा।

 

राज ठाकरे और उद्धव के एक हो जाने से अब मराठी वोट नहंी बटेंगे जिसका सीधा नुकसान अन्य दलों को होगा। वहीं ङ्क्षहदुत्व की राजनीति करने वाली भाजपा के लिए अब बड़ी चुनौती बनकर सामने आएंगे। दोनो भाईयों के एक होने से श्ंिादे गुट के वर्चस्व को लेकर भी सवाल उठेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!