राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को ग्राम चकगर्बी के विभिन्न सरकारी खसरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया एवं खातेदारी खसरों पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में बीडीए टीम ने चकगर्बी में अतिक्रमण हटाते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इन अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनी एक प्रॉपर्टी डीलिंग दुकान को भी सीज किया गया। रतनू ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां सतत रूप से किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!