राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूली छात्रों से भरी बस के आगे गाडिय़ा लगाकर रास्ता रोककर बस पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में सरस्वती शिक्षा संस्थान के संचालक नरसी भगत ने पुखराज,मनेाहर,हरेन्द्र,किसनाराम,कैलाश,मुनीराम,राकेश,दीपाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि घटना 19 सितम्बर की है। जब वह बस में बच्चो को छोडऩे के लिए जा रहा था। इसी दौरान पूर्व सरपंच की ढ़ाणी के नजदीक ट्रेक्टर व कैंपर गाड़ी लेकर आरोपित आए और बस के आगे गाडिय़ा लगा दी। जिसके बाद आरोपित ने गाली गलौच शुरू कर दी और बस में चढ़कर सरियों से मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान कुछ आरोपित नीचे खड़े थे उन्होने बस के शीशे तोड़ दिए। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान कई बच्चों को भी शीशे तोडऩे के कारण चोटे लगी है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित जाते समय कह गए कि आज तो बच गया लेकिन फिर मौका मिला तो नहीं बचेगा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!