राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लोहे की रॉड से हमला करने और गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में धरनोक निवासी जीतुराम पुत्र सोहनाराम विश्नोई ने कानीराम पुत्र मुलानराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान आरोपित ने प्रार्थी के भाई पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया और इलाज के दौरान प्रार्थी के भाई मांगीलाल की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!