Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। लावारिस हालात में बुजुर्ग महिला के मिलने की खबर सामने आयी है। यह महिला लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिली है। सूचना मिलते ही टीम सावधान इंडिया के कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया पहुंचे और महिला से बातचीत का प्रयास किया। जिसके बाद भदौरिया ने महिला को एम्बुलेंस 108 में पी बी एम अस्पताल भिजवाया है।
सूचना मिलते ही पी बी एम अस्पताल में असहाय सेवा संस्थान के संस्थापक राजकुमार खडग़ावत मौके पर पहुँचकर उक्त महिला को एम्बुलेंस से उतार कर इलाज में सहयोग किया । डॉक्टर्स द्वारा इलाज के बाद देर रात्रि को पी बी एम अस्पताल पुलिस चौकी के सहयोग से दीपक सिंह राजपूत व राजकुमार खडग़ावत ने महिला को सुरक्षित आश्रम छुड़वाया।
महिला अपना नाम गंगूबाई बताया है और भाषा साफ़ नहीं बोल पा रही है । अभी तक परिजनों का पता नहीं चल पाया है । कृपया महिला की पहचान कर परिजनों तक सूचना भिजवाने में सहयोग करे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!