राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लॉट पर कब्जा करने और सामान पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में खडग़ावतों के मोहल्ले में रहने वाले शिवकुमार खडग़ावत पुत्र बैजनाथ ने सुरेश विश्नोई,गणेश जाट,राजूखां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि डी-39-40 स्वराजनगर करमीसर में उसका प्लॉट है। जहां पर करीब चार महीने पहले आरोपित पहुंचे और लोहे के गेट,पट्टियां,ईंट चोरी कर ले गए और प्लॉट पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!