Weater riport राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे में मौसम में गर्मी से राहत मिली है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में तेज गर्मी और लू से कल देर शाम कई शहरों को राहत मिली। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में शाम को कई जगह तेज धूलभरी आंधी चली और बारिश हुई।

मौसम के इस बदलाव से चार डिग्री तक तापमान गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में आज और कल भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज 5 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज जैसलमेर,बीकानेर,गंगानगर,नागौर,धौलपुर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाड़मेर,जोधपुर, हनुमानगढ़, चुरू,झुझुनूं,सीकर,जयपुर,दौसा,भरतपुर,करौली में येला अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!