राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर डंडे से मारपीट कर पैर तोड़ देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में रानी बाजार क्षेत्र के रहने वाले डॉ. देवकृष्ण पुत्र काशीराम सारस्वत ने विश्वास शर्मा निवासी रानी बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंगाली मंदिर के सामने रानीबाजार में 15 सितम्बर की सुबह 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके साले प्रवीण का आरोपित के साथ बोलचाल हो रखी थी। इसी के चलते 15 सितम्बर को सुबह आरोपित ने प्रवीण को रोका और गाली गलौच करते हुए डंडे से मारपीट की। जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!