राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तंत्र विद्या के नाम पर गांव के लोगों को झांड फूंक करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के जेगला पन्ना दरोगा की है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने थानाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से केलाश,मस्तानाराम सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति 5-6 महीनों से तांत्रिक विद्या,भूत प्रेम आदि का खौफ पैदा कर गांव में भय का माहौल बना रहा है। ग्रामीणों ने मांग है कि आड़म्बर व डरावनी बातोंं से झाड फूंक करने वाला गांव के भोले भाले लोगों को अपने चंगुल में फसा रहा है। जिसके कारण गांव में भय का माहौल बनता जा रहा है। जब इसका विरोध करते है तो जान से मारने और सर्वनाश करने की धमकी भी दे रहा है। ग्रामीणों ने आंशका जताई की कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। ऐसे में कार्रवाई की जावे। जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक विद्या करने वाले को बुलाकर पांबद किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!