Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढ़़ाई लाख की नकदी के साथ नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में नोखा थाने में नाबालिग के पिता ने रामदयाल उर्फ लालाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अप्रैल की रात 9 बजे से 28 अप्रैल की 1 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने की नियत से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिवादी के अनुसार आरोपी इस दौरान उसके घर में संदूक में रखे ढ़ाई लाख की नकदी,सोने के जेवरात भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!