राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। डंडो से मारपीट करने और हजारों रूपए निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में गोड़ू निवासी शंकरालाल ने सुभाष, नरसीराम, हेतराम, पतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अगस्त की शाम को 15-17 पीएसडी आबादी की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ थाप, डंडो से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके जेब से 6500 रूपए निकाल लिए और उसके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE