Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार द्वारा तीन लोगों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नागौैर के अजमेर-बीकानेर नेशनल हाईवे-58 पर बिचपुड़ी गांव की है। जहां पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और 10 साल के बेटे की मौत हो गई। तीनों बाजार में खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में श्रवणराम,पत्नी शारदा और बेटे विजय की मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!