Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर में नेशनल हाईवे-58 की है। जहां पर सुरपालिया बस स्टैंंड के पास सुबह करीब पौने आठ बजे के आसपास आमने-सामने से वाहनेां की कोहरे के चलते भिड़ंत हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं पांच लोग घायल हो गए है। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो सवार लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे।

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को राहगीर ने घटनास्थल पर सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। राहगीर काफी देर तक सीपीआर देता रहा। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली से जोधपुर की तरफ जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो बाड़मेर से लाडनूं (नागौर) की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से में स्कॉर्पियो फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।

 

स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। सभी बाड़मेर के निंबल कोट गांव से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में चुतराराम, टीकुराम, बीजाराम की मौत हो गई। वहीं अशोक पुत्र किशना राम, राहु राम पुत्र कानाराम, विनोद पुत्र मांगीलाल, जरसा राम पुत्र बीजा राम, विशनाराम पुत्र नोखा राम घायल हो गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!