Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। एसीबी की टीम ने कृषि मंडी में कार्रवाई करते हुए रिश्वत ले रहे मंडी समिति के दो पदाधिकारियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई चुरू एसीबी की टीम ने कृषि मंडी में की। जिसके बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।

 

एसीबी की टीम ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विकेंद्र कुमार और सुपरवाइजर कमल कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के एक थोक व्यापारी को साल 2019 से अब तक के लेखा और रोकड़ संबंधी मामले में एक नोटिस जारी किया गया था।

 व्यापारी ने आरोप लगाया था कि इस नोटिस की कार्रवाई को फाइल में डालकर मामला रफा-दफा करने के बदले मंडी सचिव और सुपरवाइजर रिश्वत की मांग कर रहे थे। मंगलवार शाम को जैसे ही व्यापारी ने आरोपियों को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए की राशि सौंपी, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!