Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। राजस्थान में पहली बार एसीबी ने रिश्वत के मामले में एक वर्तमान विधायक को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) से विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। राजस्थान में यह पहली बार है, जब किसी विधायक को रिश्वत के मामले में अरेस्ट किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि विधानसभा में खनन विभाग से संबंधित उठाए गए सवालों को वापस लेने के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण ने 2.5 करोड़ की डिमांड की थी।

जयकृष्ण के जयपुर में ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर पर डील हुई थी। विधायक का गनमैन रिश्वत के 20 लाख रुपए ले रहा था। टीम के आते ही वह भाग गया। गनमैन की तलाश में ACB की टीमें दबिश दे रही हैं।

 

विधायक पटेल पर आरोप है कि वे पिछले कुछ समय से एक कंपनी को परेशान कर रहे थे। वे कंपनी को काम नहीं करने दे रहे थे। इसके एवज में उन्होंने कंपनी से ढाई करोड़ रुपए मांगे थे। कंपनी ने ACB को इसकी सूचना दी।ACB की टीम ने विधायक से पूछताछ की। विधायक को सर्विलांस रिपोर्ट के बारे में बताया गया। एसीबी की टीम करीब 3 बजे विधायक को ऑफिस मुख्यालय लेकर आई। इसके बाद मेडिकल करवाकर गिरफ्तार किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!