राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर एसीबी ने गंगानगर में टे्रप की कार्रवाई की थी। जिसके बाद आज हनुमानगढ़ में एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को ट्रेप किया है। यह कार्रवाई टिब्बी तहसील के चाहूवाली पटवार मंडल में की गयी है। जहां पर इंतकाल के एवज में रिश्वत ले रहे पटवारी को 15 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा है।
एसीबी की यूनिट ने परिवादी के परिवाद पर सत्यापन किया। इस दौरान 30 हजार की रिश्तव मांगने और पहली किश्त 15 हजार की मांगने पर सहमति बनी। जिसके बाद 15 हजार की रिश्वत ले रहे श्रीराम को दबोचा है। फिलहाल श्रीराम से एसीबी की पुछताछ में जुटी है।


