राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। आधी रात को घर में घुसकर युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आई है। घटना हनुमानगढ़ के गोलुवाला की है। जहां पर देर रात 12 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने खोथावाली गांव में घर में घुसकर नानी–दोहिता परधारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोहिते जनक सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,पास में ही सो रही नानी निर्मलाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराब सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो नानी–दोहिता लहूलुहान हालत में मिले। ग्रामीणोंने दोनों को गोलूवाला के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने जनक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निर्मला कोजिला अस्पताल के रेफर कर दिया। जहां से तबीयत बिगड़ने पर ​महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है कि आख़िर युवक की हत्या करने के पीछे कौन थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!