भक्तों को कार से कुचलने का मामले में अपडेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह तोलियासर भैरूजी दर्शन के लिए जा रही तीन महिलाओं को कार चालक ने रौंच दिया। जिसके चलते दो महिलाओं की मौत हो गयी। वहीं एक का इलाज जारी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कांकड़ भैरूजी मंदिर के पास की है। जहां पर सामने से आ रही कार ने महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला के शरीर के टुकडे हो गए। शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। महिला का पैर कटकर अलग हो गया वहंी दूसरे हिस्से भी इधर-उधर बिखर गए। सड़क पर खुन ही खुन दिखाई देने लगा और क्षत विक्षत में हालात में शव मिला। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शव मॉर्च्युरी में रखवाए। हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई है। जिसमें राखी पत्नी आनन्द निवासी आडसर बास और खुशी पुत्री नथमल निवासी आडसर बास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माया निवासी बीकानेर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

भेरूनाथ जा रहे भक्तों को कार ने कुचला,दो की मौत

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!