Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से रिश्तेदारी में जाने का बोलकर निकली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले से जुड़ी है। जहंा पर गांव चिश्तियां में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गयी है। महिला बुधवार को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकली थी।

 

उस पर कथित तौर पर हथियारों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मंजीत कौर के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर अपने घर से निकली थी। परिजनों के अनुसारि उसने अपनी बेटी को बताया था कि वह किसी रिश्तेदार से मिलने जा रही है और शाम तक लौट आएगी। हालांकि, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। जिसके बाद महिला गंभीर हाल में मिली थी और इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी।

 

मृतका के पति जसवंत सिंह ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी मंजीत कौर के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!