Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर युवती से पांच लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना हनुमानगढ़ से जुड़ी है। इस सम्बंध में टिब्बी पुलिस थाने में मनप्रीत कौर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वर्ष 2023 में वह श्रीगंगानगर स्थित एसडी बिहाणी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसकी मुलाकात रेखा रानी पत्नी कृष्ण कुमार जाट, निवासी सखी रोड, घड़साना और उसकी पुत्री नेहा चौधरी से हुई। रेखा रानी उसी पीजी में रह रही थी और नेहा आईएलट्स की कोचिंग कर रही थी। इसी दौरान रेखा रानी ने मनप्रीत को वीजा फाइल सीधे लगाने और वर्क परमिट वीजा दिलवाने का झांसा दिया। उसने 21 लाख रुपए में वीजा लगवाने की बात कही, जिसमें से पांच लाख रुपए अग्रिम देने की शर्त रखी। मनप्रीत ने 5 फरवरी 2024 को गवाहों की मौजूदगी में रेखा रानी और उसकी ऑस्ट्रेलिया निवासी पुत्री स्नेहा चौधरी को चार लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद भी वीजा संबंधी कोई प्रक्रिया नहीं हुई। पूछताछ करने पर आरोपी महिला टालमटोल करने लगी। बाद में एक लाख रुपए फोन पे के माध्यम से लौटाए, लेकिन शेष राशि देने से इनकार कर दिया।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को पुलिस अधिकारियों से संबंध रखने वाली बताते हुए फर्जी पहचान भी प्रस्तुत की थी। पुलिस ने शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!