सदर थाना क्षेत्र का है मामला
लोन के बहाने से जवान को लिया झांसे में
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। आर्मी एरिया बीकानेर में तैनात जवान के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में गुरदासपुर पंजाब हाल इंजिनियरिंग रेजीमेंट छावनी बीकानेर में तैनात बलजिंदर सिंह पुत्र जोगेन्द्र ङ्क्षसह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 सितम्बर को आर्मी एरिया की है। इस सम्बंध में जवान ने बताया कि उसके पास फोन आया और बात करने वाले आरोपी ने खुद को एसबीआई की प्रतिनिधि बताया। जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थी को लेान के बहाने से अपनी बातों में उलझाया और ठगी कर ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके खाते से यूटीआर नम्बर के माध्यम से एक बार 4 लाख 90 हजार और दूसरी बार में करीब 95 हजार रूपए निका लिए। जिसक बाद से आरेापी से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!