Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। वांछित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस कांस्टेबल को छत से गिरा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में थानाधिकारी देशनोक सुमन शेखावत ने राजकुमार, उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नानक नगर में 1 जुन की रात की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि पुलिस टीम वांछित राजकुमार को पकडऩे के लिए करमीसर क्षेत्र पहुंची थी। जहां पर पुलिस ने राजकुमार को पकडऩे के लिए दबिश दी तो आरोपी अपने घर की छत पर चढ़कर भागने लगा। इस दौरान उसके पीछे-पीछे पुलिस के कांस्टेबल भी गए। आरोपी ने इस दौरान कांस्टेबल को मारने की नियत से छत से धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!