आखिर किसका इंतजार कर रहा है प्रशासन
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों दम्माणी चौक स्थित गोपाल जी मंदिर का छज्जा गिर जाने के बाद एक बार फिर मकान का एक हिस्सा गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना मोहता चौक के श्री आनंद भैरव गली का है। जहां पर आज सुबह जर्जर हालात में मकान के एक हिस्से की दीवार अचानक से गिर गयी।

गनीमत रही की जिस समय दीवार गिर तो कोई आसपास नहीं था अन्यथा हादसा हो सकता था। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी इसकी एक दीवार गिर गयी थी। जिसकी शिकायत भी निगम प्रशासन को की लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। शहर में ऐसे अनेक जर्जर मकान है जो की हादसों को न्यौता दे रहें है। कई मर्तबा भी पहले ऐसे कई जर्जर मकान गिर चुके हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!