राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी के बाद साइकिल पर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना 20 मई की शाम को करमीसर रोड़ की है। इस सम्बंध में भीनासर निवासी किशन नायक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान करमीसर रोड़ पर अज्ञात वाहन के चालक ने उसके भाई की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया ओर चोटें लगी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


