Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेपर देने जा रही विवाहिता को नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिलसे जुड़ी है। इस सम्बंध में रिपेार्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सुजानगढ़ के तहसील में उसकी शादी हुई और रतनगढ़ के रहने वाले युवक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

विवाहिता ने बताया कि 19 जून को उसकी एनटीपीसी की परीक्षा थी। उसके पिता उसे रतनगढ़ के संगम चौराहे पर छोड़कर चले गए। वहां युवक कार लेकर आया और उसे सीकर चलने को कहा। वह उसके साथ कार में चली गई। युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

 

देर रात होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया और युवक भी निर्वस्त्र था। युवक ने उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और उसे दो-तीन दिन तक होटल में रोके रखा। 21 जून को वह अपने घर वापस आ गई।
24 जून को युवक ने फोन कर उसे राजलदेसर-सिमसिया सड़क मार्ग पर बुलाया। वहां उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर सूरत ले गया। इस दौरान गाड़ी दूसरा युवक चला रहा था। सूरत में एक अन्य युवक भी मिला, जिसने कमरे की व्यवस्था की। वहां भी युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया

 

विवाहिता के अनुसार इस दौरान दो-तीन अन्य युवकों ने भी उसका देह शोषण किया। बाद में इन लोगों ने विवाहिता को राजसमंद में छोड़ दिया। उसके पिता और अन्य परिजन उसे वहां से गांव लेकर आए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!