राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीन बंटवारे के लिए बुलाने और फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में लालमदेसर बड़ा निवासी गिरधारीराम ने रेवंतराम, मदनलाल, रामस्वरूप के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 मई को दिन में लालमदेसर बड़ा की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी पक्ष उसके भाई है। परिवादी ने बताया कि 7 मई को उसे बंटवारे की बात को लेकर बुलाया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!