राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पूगल पुलिस थाने में मृतक के बेटे मानाराम जाट निवासी हनुमाननगर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश जो कि पिछले 15-20 सालों से मानसिक रूप से परेशान थे।

 

6 मई को उसके पिता घर से निकल गए और थोड़ी दूर पर अचेत अवस्था में मिले। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। अचेत अवस्था में मिलने के दौरान उनके पास से एक कीटनाशक की शीशी मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!