राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली के तार के चलते करंट लग जाने और व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई रेवंतसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अनोप सिंह जो कि खेत में काम कर रहा था। इस दौरान काम करते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से उसके भाई को करंट लग गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




