राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जानकारी का दुरूपयोग करते हुए चालीस ग्राम सोने के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में हरिराम जी मंदिर के पीछे गंगाशहर में रहने वाले संजय सोनी ने राजकुमार सोनी निवासी चुरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 मार्च 2026 से 31 मार्च के बीच की है।

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसने आरोपी को 40 ग्र्राम सोने के मिणिये दिए जो ना तो वापिस दे रहा है और ना ही पैसे वापिस दे रहा है। परिवादी ने बताया कि आरोपी से जब उसने आभूषण अथवा पैसे मांगे तो आरोपी ने कहा कि मुझे तो सोना हड़पना था जो कि हड़प लिया, अब तुमसे जो हो वो कर लो। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



