राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से विश्वास में लेकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने इस्तगासे के जरिये विभोर गुप्ता, राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से विश्वास में लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 9 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




