राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। जमीन पर आकर दीवार तोडऩे और मारपीट करने का प्रकरण सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में रासीसर बड़ा निवासी हेमाराम कुम्हार ने बद्रीनारायण, सावरमल, रामलाल व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बड़ा बास रासीसर में 3 मई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर आए और उसके प्लॉट पर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसके प्लॉट की दीवार को भी गिरा दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




